#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : धार्मिक जुलूस में व्यवधान डालने का प्रयास करने वाले छह युवकों को चिह्नित किया गया है। उन्हें गि’रफ्तार करने का आदेश जारी किया गया है। मामले में नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। युवकों के ह’मलवार होने पर बीच बचाव करने के दौरान नगर थानेदार ओमप्रकाश चो’टिल हो गए थे। एफआईआर के अनुसार, जुलूस के दौरान रात करीब एक बजे योगिया मठ के निकट कुछ असामाजिक तत्वों ने हं’गामा किया। वे पुलिस टीम के समझाने पर भी नहीं माने। इसे बाद शांति के लिए पुलिस को सख्त होना पड़ा। इसके बाद उत्पात मचाने वाले युवक फ’रार हो गए। उन्हें ख’देड़ने के दौरान थानेदार गि’र गए थे। उनके पांव में काफी चो’ट लगी है। एफआईआर में योगिया मठ के अभय कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार, दिना कुमार, नूनफर के कृष्णा कुमार व आकाश कुमार को नामजद आ’रोपित बनाया गया है।
Source : live hindustan


