बॉलीवुड की सबसे हॉट न्यूबी, तारा सुतारिया ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। तारा ने मलाइका अरोड़ा की स्टार-स्टडेड बर्थडे पार्टी में शिरकत तो की मगर ऐसी ड्रेस पहन कर आईं जो फैशन वर्ल्ड के लिए भले आम बात हो लेकिन उनके फैंस, यूजर्स और फैशन क्रिटीक्स को पसंद नहीं आई ।

जहां एक ओर कुछ लोगों ने ड्रेस की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर तारा सुतारिया को उनकी ड्रेस के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया है। ट्यूब टॉप के साथ तारा ने मैचिंग थाई हाई स्लिट स्कर्ट और ब्लैक जैकेट मैच किया जिसपर शिमर म्यूजिक नोट प्रिंटेड थे।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की पार्टी में शिरकत करने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं ।
सोशल मीडिया पर तारा सुतरिया की ये तस्वीरीं काफी वायरल हो रही हैं।

कई यूजर्स ने तारा को ट्रोल करते हुए कमेंट किया कि, ‘युथ तुमसे प्रेरणा लेते हैं, कुछ तो शर्म करो’।
किसी ने लिखा कि, ‘ये पहनने की भी क्या जरूरत थी।’
