#BIHAR #INDIA : बिहार में समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं पांच विधानसभा क्षेत्रों बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, किशनगंज एवं नाथनगर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। 21 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में मतदान हुआ था।


