नासकॉम कम्युनिटी, टेक्नोलॉजी और नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने नासकॉम रिसर्च के तहत भारत में टेक कम्युनिटी का समर्थन करने के लिए ब्लॉगर्स एलायंस के साथ मिलकर काम करने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

एमओयू का एक प्रमुख आकर्षण ये है कि ब्लॉगर एलायंस ने नासकॉम कम्युनिटी के साथ कंटेंट पार्टनर के तौर पर हाथ मिलाया है और इसमें नासकॉम कम्युनिटी प्रमुख तौर पर कम्युनिटी पार्टनर्स के तौर पर काम करेगी। एमओयू में तय किए गए सहयोग के अन्य क्षेत्रों में ट्रेनिंग वर्कशॉप्स, कंटेंट डेवलपमेंट (रिसर्च रिपोर्ट्स सहित), ज्वाइंट आयोजनों और प्रतियोगिताओं और ब्लॉगर्स को एक मान्यता प्रदान करने वाला प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।

इस नए गठबंधन के तहत ब्लॉगर्स एलायंस अपने स्तर पर नासकॉम कम्युनिटी को कंटेंट सपोर्ट की सुविधा प्रदान करेगी और बदले में नासकॉम कम्युनिटी अपने टेक्नोलॉजी कम्युनिटीज को ब्लॉगर्स अलायंस के आउटरीच का विस्तार करेगी।
