#PATNA : गाड़ियों का स्टॉक खत्म, अब तक धनतेरस के लिए 350 गाड़ियां बुक

#BIHAR #INDIA : जगनपुरा मोड़ स्थित मारुति कंपनी के रिषभ ऑटोमोबाइल अरेना के जीएम संतोष सिंह ने बताया कि उनके पास अब गिनी-चुनी गाड़ियां ही बची हैं। स्टॉक में रखी गाड़ियों में से अधिकतर की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रिषभ ऑटोमोबाइल के दो शोरूम से बुधवार दोपहर तक 521 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मंदी व दूसरे कारणों की वजह से स्टॉक में कम गाड़ियां रखी गई थी, लेकिन अचानक से मांग बढ़ने से गाड़ियां बुक हो चुकी हैं।

दीदारगंज बाइपास स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के डीलर किरण ऑटोमोबाइल के निदेशक नितिन कुमार ने बताया कि गाड़ियों का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। पहले से स्टॉक में कम गाड़ियां होने से यह नौबत आई है। उन्होंने बताया कि अब तक धनतेरस के लिए 350 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। भट्टाचार्य रोड स्थित आशियाना हुंडई के जीएम एसके सिंह ने बताया कि धनतेरस के लिए 150 से अधिक गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। अब कम गाड़ियां ही बची हैं। लेकिन दो दिनों में इनके भी पूरी तरह बुकिंग होने की संभावना है। कमोबेश यही हालत बाकी डीलरशिप में भी है। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न कंपनियों के डीलरशिप द्वारा ऑर्डर व करोड़ों रुपए एडवांस देने के बाद भी डिलीवरी देने में देरी हो रही है।

धनतेरस के बाजार में हीरों की बढ़ी मांग
धनतेरस में इस बार गहनों की बुकिंग व खरीदारी में लोग सोने के साथ साथ हीरा को भी तवज्जो दे रहे हैं। ज्वेलरी शोरूम में हीरा के नये नये कनेक्शन लांच होने और बजट में भी हीरा के गहने उपलब्ध होने से इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। वहीं, ज्वेलरी शोरूम की ओर से हीरा के गहनों के मूल्य पर मिल रही आकर्षक छूट ने इसकी बिक्री बढ़ा दी है। उधर, ऑटोमोबाइल एजेंसियों में अचानक से ग्राहकों की बुकिंग बढ़ने के कारण कई डीलरों के पास गाड़ियों का स्टॉक ही नहीं बचा है। लोग गाड़ियों की बुकिंग नहीं होने पर डीलरशिप से निराश लौट रहे हैं। जगदेव पथ के श्री हरि ज्वेलर्स के ऑनर शांतम कुमार ने बताया कि धनतेरस के लिए हीरों के गहनों की बुकिंग का क्रेज काफी है। सभी प्रकार के गहनों की बुकिंग में हीरा की बुकिंग 50 प्रतिशत तक है। उन्होंने बताया कि हीरा अब लोगों को पसंद आने लगा है। इसकी वजह है कि यह कम दामों में भी लोगों को मिल जा रहा है। शांतम ने बताया कि हीरा के गहनों का लुक देखने में काफी हेवी लगता है लेकिन वे लाइटवेट हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading