#MUZAFFARPUR जिला क्रिकेट लीग 2019-20 : दिशा को हराकर ट्रमफ़ेड चैम्पियन

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : मुज़फ़्फ़रपुर ज़िला लीग ” सी ” डिवीज़न 2019-20 के फाइनल में दिशा क्रिकेट एकेडमी को पाँच विकेट से हराकर ट्रम्फ़ेड क्रिकेट क्लब चैम्पियन बना। विजेता टीम को पूर्व मंत्री ई.अजीत कुमार ने ट्राफ़ी प्रदान किया और बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पटल पर नाम रौशन करने को प्रेरित किया।

कांटी हाई स्कूल मैदान में खेले गये मैच में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला लेनेवाली दिशा क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 40 ओवरों के मैच में अपने सभी विकेट खोते हुए 19.3 ओवरों में 98 रन ही बना पायी। दिशा क्रिकेट एकेडमी की ओर से विकाश ने 28 रनों, ऋतु ने 13 व गुड्डू ने 12 रनों के योगदान दिया। वहीं ट्रमफेड क्रिकेट क्लब की ओर से साकेत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट और आलिंद ने 2 विकेट प्राप्त किये।

99 रनों के पीछा करने उतरी ट्रमफेड क्रिकेट क्लब को दिशा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने शुरुआती 3 ओवरों में 3 झटके दिए, फिर ट्रमफेड क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजो ने सम्भल के खेलते हुए यह मैच 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया, ट्रमफेड क्रिकेट क्लब की ओर से आलिंद ने 41 रनों और अभिजीत ने 18 रनों, एवं अनीश ने नाबाद 16 रनों के योगदान दिया।

वहीं दिशा क्रिकेट एकेडमी की ओर से विवेक ने 3 विकेट, गुड्डू व ऋतु ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।आज के मैच के प्लेयर ऑफ द मैच साकेत कुमार को घोषित किया गया, ” सी ” डिवीजन के मैच के अनुसार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दिशा क्रिकेट एकेडमी के एहशान और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ट्रमफेड क्रिकेट क्लब के साकेत को ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया ।वही आज के जिला लीग के ” सी ” डिवीज़न के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजित कुमार,एम डी सी ए के अध्यक्ष उत्पल रंजन, कोषाध्यक्ष नुंदन सिंह, ललन कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव मनोज कुमार ने किया। मौके पर बादल क्रिकेट क्लब की ओर से एम डी सी ए के पदाधिकारियों सम्मान किया गया। आज के मैच के अंपायर मनोज कुमार ओर सन्नी वर्मा थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading