#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : दिनांक 24/10/2019 दिन बृहस्पतिवार को संत ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श ग्राम, बैरिया, मुज़फ़्फ़रपुर के पवित्र प्रांगण में विज्ञान, संस्कृत एवं कला प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सुभ आरम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य आमोद कुमार दत्ता द्वारा किया गया, जिसमे विद्यालय- प्राचार्या श्रीमती पूनम धवन एवं विद्यालय प्रभारी आदर्श कुमार सिंह सम्मलित थे।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक शक्तियों के द्वारा हमारे देश की कला संस्कृति एवं विज्ञान को अपनी प्रदर्शनी के द्वारा सम्मलित दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमे विद्यार्थियों ने मुख्य रूप से महात्मा गांधी जी का स्वच्छ भारत अभियान, शास्त्री जी का जय जवान जय किसान, जय किसान का नाट्य मंचन, पर्यावरण रक्षण, ऊर्जा रक्षण, जल संरक्षण, ग्राम्य जीवन एवं कृषि का महत्व, संगीत कला हमारे मनोरंजन का साधन, हमारे देश की सेना का शौर्य एवं शक्ति प्रदर्शन, समुद्री जहाज, लुटेरे, वृक्ष बचाओ जीवन बचाओ इत्यादि कलाओ का सम्यक प्रदर्शन कराया। साथ ही हमारी भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं परम्पराओ को दर्शाते हुए दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों एवं सभी शिक्षकों ने मुख्य रूप से अपना योगदान दिया।



