बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म तानाजी:द अनसंग हीरोज को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। यह फिल्म एक्टर, भूषण कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस एक्शन फिल्म के अलावा अब सिंघम स्टार देश के गुमनाम नायकों की कहानियों पर एक फ्रेंचाइजी के बारे में विचार कर रहे हैं।
इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ‘अजय की टीम ने पहले ही कुछ कहानियों का चुनाव कर लिया है जिसे वह फिल्माना चाहते हैं। देश के इन नायकों पर फ्रेंचाइजी बनाने का विचार अजय के मन में उस वक्त आया जब वह तानाजी मालुसरे को लेकर जानकारी इकट्ठा कर रहे थें।’

बीते जमाने की कहानी होने के बावजूद अजय को लगता है कि तानाजी को युवाओं से प्यार मिलेगा। सूत्र के अनुसार, अगर एवेंजर्स युवाओं को आकर्षित कर सकती है तो हमारे नायक और गुमनाम योद्धा भी उनसे जुड़ाव ढूंढ निकालेंगे।

आपको कहानी को भव्य तरीके से दिखाने की जरुरत है। जहां अजय, काजोल और सैफ अली खान तानाजी का हिस्सा हैं वहीं ऐसी चर्चा है कि बड़े कलाकारों को इस फ्रेंचाइजी में मुख्य किरदार में अभिनय के लिए संपर्क किया जाएगा। इस फ्रेंचाइजी को अजय के बैनर तले प्रोड्यूस किया जायेगा। फिल्म में कौन सा किरदार किस एक्टर पर अच्छा लगेगा इसी आधार पर कलाकारों को कॉस्ट किया जायेगा।
