#PATNA : उम्मीद से बेहतर रहा धनतेरस का बाजार, सोने की चेन-ईयररिंग्स की रही मांग

#BIHAR #INDIA : धनतेरस का बाजार उम्मीद से बेहतर रहा। सर्राफा बाजार, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स व बर्तन बाजार के अलावा कपड़ा व होम फर्निशिंग्स के सामानों के बाजार में खूब धनवर्षा हुई। इस धनतेरस सर्राफा बाजार में सबसे अधिक मांग चेन व ईयर रिंग्स की रही, वहीं, इलेक्ट्रॉनिक व होम अप्लायंसेस में लोगों की पसंद इस बार फोर के स्मार्ट टीवी की रही। वहीं, होम अप्लायंसेस व फर्नीचर की डिमांड भी खूब रही। खासकर कंकड़बाग, राजेंद्रनगर, कांटी फैक्ट्री, गोला रोड, बेली रोड के इलाके में जलजमाव के बाद हुए नुकसान के बाद होम फर्निशिंग्स व फर्नीचर के सामान खूब बिके।

सोने की चेन-ईयररिंग्स के अलावा डायमंड की मांग
बोरिंग रोड स्थित लक्ष्मी कांप्लेक्स सेविका ज्वेलर्स के मोहित खेमका ने बताया कि इस धनतेरस में सर्राफा के बाजार में सबसे अधिक बिक्री सोने की चेन और ईयर रिंग्स की रही। वहीं, हीरे के गहने भी लोगों ने खूब पसंद किये। जगदेव पथ स्थित श्री हरि ज्वेलर्स के मालिक शांतम कुमार ने बताया अब लोग भारी गहने खरीदने की बजाय लाईटवेट चेन, ईयर रिंग्स व पेंडेंट सेट की ही खरीदी किये। वहीं, डायमंड की भी खूब खरीदारी हुई। हथुआ मार्केट तनिष्क के ऑनर रोहन अग्रवाल ने बताया कि इस बार धनतेरस में कुल बिक्री का 35 प्रतिशत तक हीरा की बिक्री हुई है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि मेकिंग चार्ज में आकर्षक ऑफर मिलने व उपहार मिलने के साथ हीरा के दाम में छूट से बिक्री बेहतर हुई है।

पिछले वर्ष से महंगा रहा सोना
इस धनतेरस 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 38850 रुपए रही। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सोना प्रति 10 ग्राम छह हजार से अधिक महंगा रहा। लेकिन लोगों पर इसका फर्क नहीं के बराबर दिखा। वर्ष 2018 में पांच नवंबर को धनतेरस के दिन सोना 31,500 रुपये (प्रति 10 ग्राम) था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading