#BIHAR #INDIA : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के वर्ष 2020 के लिए अवकाश कैलेंडर को स्वीकृति दे दी। अगले साल विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में रविवार को छोड़कर 82 छुट्टियां रहेंगी।सबसे अधिक लगातार नौ दिन की छुट्टियां दिवाली से छठ तक 13 से 21 नवंबर तक होंगी। इसके बाद आठ दिनों की लगातार छुट्टियां 24 से 31 दिसंबर तक रहेंगी। दुर्गापूजा की छुट्टी पांच दिनों की 23 से 27 अक्टूबर रहेगी। होली पर तीन दिनों की छुट्टी नौ से 11 मार्च रहेगी। एक जनवरी को नववर्ष तथा दो जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी रहेगी। गर्मी की छुट्टी सिर्फ शिक्षकों के लिए एक जून से 30 जून तक रहेगी। 25 व 26 मई को ईद की तथा एक व दो अगस्त को बकरीद की छुट्टी रहेगी।




