छठ पूजा से पहले लोगों के दिलों पर छा रहा है छठ मैया का यह भोजपुरी गीत

#BIHAR #INDIA : बिहार समेत देश के कई राज्यों में छठ पूजा बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इस पूजा में भगवान सूर्य की अराधना की जाती है। इस बार छठ पूजा के मौके पर छठ मैया के भोजपुरी लोकगीत, छठ गीत काफी पसंद किए जा रहे हैं। नहाय-खाय के साथ शुरू छठ महापर्व की शुरुआत होती है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस व्रत का समापन होता है। चारों ओर छठ गीतों से माहौल गुंजायमान होता है। वैसे तो इस मौके पर छठ की शुरूआत से छठ की पारंपरिक लोकगीत बहुत ही पसंद किए जाते हैं लेकिन यूट्यूब पर छठ से पहले ही छठ के गाने बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

इस पर्व में छठ मैया के गीतों का खास महत्व है। लोग डीजे पर या अपने मोबाइल पर स्पीकर लगाकर छठ के गाने सुनते मिल जाएंगे। इस मौके पर यूट्यू से सबसे ज्यादा, ‘चला न पटना के घाट पर… , खेसारी लाल यादव का पटना के घटिया ये आहे.., छपरा छठ मनाएंगे … आदि छठ गीत लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.