जैकी भगनानी की दिवाली पार्टी में वरुण धवन ने मीडिया को दिखाई चप्पल

पूर देश में दिवाली की धूम पहले ही दिखने लगी है। ऐसे में जैकी भगनानी ने अपने दोस्तों को दी प्री- दिवाली पार्टी। इस पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे, लेकिन वरुण धवन अपनी एक हरकत के चलते सुर्खियों में आ गए।

add.jpg

 

इस बीच जब सेलेब्स मीडिया के सामने आए तो वरुण ने कुछ ऐसा कर दिया जो शायद किसी को भी पसंद नहीं आया होगा। वरुण ने पहले तो मीडिया को पोज दिए फिर वहीं कुछ देर बाद हाथ में चप्पल लेकर पोज देने लगे। ऐसे करने के साथ ही वो मुस्कुराते नजर आए।

add2.jpg

वैसे इस पार्टी की बात करें तो पार्टी में बॉलीवुड के सभी बड़े चेहरे नजर आए । इसमें शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, तापसी पन्नू, कृति सेनन, करण जौहर और एकता कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए ।

add3.jpg

पार्टी में सारा अली खान पीले रंग की साड़ी पहने थीं। साथ ही हाथ में मेटल की चूडियां पहने थीं। वहीं तापसी पन्नू सिल्वर कलर का लहंगा पहन पहुंचीं ।

diwali.jpg

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading