#BIHAR #INDIA : पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में बारिश हुई। एक-दो जगह भारी बारिश तो कुछ जगहों पर मध्यम से हल्की बारिश हुई। पटना में बादल बरसे। दिनभर बादल छाये रहे। शाम के समय पानी पड़ा। इससे धनतेरस की खरीदारी में लोगों को परेशानी हुई। शनिवार को भी बादल छाये रहने का अनुमान है। कई जगह बारिश भी होगी। हालांकि रविवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार तीन कारकों के कारण बिहार का मौसम प्रभावित हो रहा है। एक ओर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा में में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है तो दूसरी ओर मध्यम आसाम से होते हुए बंगाल के तटीय इलाकों में एक सिस्टम बना हुआ है। वहीं मध्य आसाम और उसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। इधर बाशि होने के कारण पटना सहित विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान लगभग सात डिग्री तक गिरा है। शुक्रवार को पटना का तापमान 31.2 डिग्री होना चाहिए था, लेकिन वह गिरकर 24.2 डिग्री पर पहुंच गया। यही हाल गया, भागलपुर और पूर्णिया का रहा। सबसे अधिक बारिश बांका जिले के कटोरिया में हुई। यहां 24 घंटे में 70 मिलीमीटर पानी पड़ा।

