फॉक्सवैगन साल 2020 में आयोजित होने जा रहे ऑटो एक्सपो में अपनी नई एसयूवी टी-आरओसी को भारतीय बाजार के लिए पेश करने की तैयारी कर रही है। कार एंड बाइक के अनुसार, फॉक्सवैगन की इस नई एसयूवी की इसी साल दिसंबर में भारत में बिक्री शुरू होनी थी। लेकिन जर्मन ब्रांड कंपनी ने किन्हीं कारणों से इसकी लॉन्चिंग ही दो महीने के लिए टाल दी।

फॉक्सवैगन की नई एसयूवी टी-आरओसी की 2020 में लॉन्चिंग उसके ब्रांड की भारत में बिक्री की आक्रामक रणनीति का हिस्सा है। फॉक्सवैगन आने वाले साल में भारतीय बाजार में नई एसयूवी की रेंज पेश करेगी, जिसकी शुरुआत टी-आरओसी से होगी।फॉक्सवैगन टी-आरओसी को मध्यम आकार के एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी टी-आरओसी एसयूवी को भारतीय बाजार में आयात करने के लिए सरकार के संशोधित होमोलॉगेशन नियम का उपयोग करेगी। सरकार वर्तमान में बिना किसी होमोलॉगेशन की आवश्यकता के हर कंपनी को 2500 कारों को सालाना आयात करने की अनुमति देती है।
