#RANCHI : 2020 में सरकारी छुट्टियों का लिस्ट जारी, देखें..

#JHARKHAND #INDIA : झारखंड में कैबिनेट ने वर्ष 2020 में सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों और बैंकों में सार्वजनिक व अन्य अवकाश को मंजूरी दी। इसके तहत 21 राजपत्रित और 14 कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश होंगे। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, मुहर्रम 30 अगस्त और विजयादशमी 25 अक्तूबर को रविवार होने के कारण सूची में शामिल नहीं किया गया है।

राज्य कैबिनेट ने शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेवाएं योजना के अधीन पूरक पोषाहार कार्यक्रम में बदलाव को भी मंजूरी दे दी। इसके तहत अब तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्म और ताजा पोषाहार मिलेगा। उन्हें अब सुबह नाश्ता में सूजी का हलवा, मध्यावधि में मूंगफली दाना व गुड़ और दिन में चावल दाल, आलू और हरी सब्जी दी जाएगी।

महाशिवरात्रि-21 फरवरी, होलिका दहन- 9 मार्च, होली-10 मार्च, सरहुल-27 मार्च, रामनवमी-2 अप्रैल, महावीर जयंती -6 अप्रैल, गुड फ्राइडे- 10 अप्रैल, आंबेडकर जयंती-14 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा-7 मई, ईद-उल-फितर-25 मई, बकरीद-1 अगस्त, जन्माष्टमी- 12 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त, करमा पूजा-29 अगस्त, गांधी जयंती -2 अक्तूबर, महाअष्टमी/महानवमी-24 अक्तूबर, मिलाद-उन-नबी-30 अक्तूबर, दीपावली-14 नवंबर, सूर्य षष्ठी छठ (सांय अर्ध्य)-20 नंवबर, गुरुनानक जयंती-30 नवंबर और क्रिसमस-25 दिसंबर। कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश: सोहराय-13 जनवरी, मकर संक्रांति-15 जनवरी, वसंत पंचमी- 30 जनवरी, संत रविदास जयंती-9 फरवरी, मजदूर दिवस-1 मई, गणेश चतुर्थी-8 जून, रथ यात्रा-23 जुलाई, हुल दिवस-30 जून, रक्षा बंधन-3 अगस्त, विश्वकर्मा पूजा-17 सिंतबर, शारदीय नवरात्र (कलश स्थापना)-17 अक्तूबर, दशहरा (महासप्तमी)-23 अक्तूबर, भाईदूज/चित्रगुप्त पूजा-16 नवंबर, छठ (प्रात: अर्ध्य)-21 नवंबर।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading