#DELHI #INDIA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बुधवार को दिल्ली में तोजपोशी होगी। अध्यक्ष के रूप में उनका निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका हैबुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी। वे लगातार दूसरी बार इस पद को संभालेंगे। इससे पहले नवंबर 2016 में उन्होंने पहली बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर आगे की रणनीति पर बात होगी। नीतीश कुमार देशभर के अपनी पार्टी नेताओं को संदेश देंगे और आगे के लिए दिशा-निर्देश जारी करेंगे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सभी राज्यों के पार्टी सदस्य शामिल होंगे।


