#PATNA #BIHAR #INDIA : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्यवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पशुधन का सम्मान करें। इसमें आर्थिक तरक्की निहित है। इस अवसर पर राबड़ी देवी ने गोशाला जाकर गायों को अपने हाथों से खिलाया व तिलक किया। पूर्वमंत्री तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी राज्यवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी है।


