#DELHI : भैया दूज के अवसर पर बसों में ‘मुफ्त यात्रा’ की सुविधा शुरू

#DELHI #INDIA : दिल्ली सरकार ने महिलाओं को भैया दूज के अवसर पर मंगलवार से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और कलस्टर बसों में ‘मुफ्त यात्रा’ की सुविधा शुरू हो गई है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा है कि आज सुबह से दिल्ली में महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त हो गई है। महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाने की ओर ये एक ऐतिहासिक कदम है। इस विषय पर मेरे विचार मैं देश के सामने आज सुबह 11 बजे AK App द्वारा रखूंगा। आप सब जरूर देखें। महिलाओं को बस में मुफ्त सफर की व्यवस्था अगले वर्ष मार्च तक के लिए अमल में रहेगी। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए बसों में 13 हजार मार्शल भी तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि 29 अक्टूबर यानी भैया दूज से डीटीसी और कलस्टर बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

केजरीवाल ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार बसों में 13 हजार मार्शलों की तैनाती भी करेगी । इन मार्शलों की भतीर् की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डीटीसी और कलस्टर बसों में यात्रा करने वाले कुल यात्रियों में एक तिहाई महिलाएं होती हैं और सरकार के इस फैसले से इन सभी को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा के लिए गुलाबी रंग का एकल यात्रा का पास लेना होगा। यह पास बस संवाहक से ही मिल जायेगा। महिला यात्री को पास के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा । यह पास दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चलने वाली डीटीसी की एयरकंडीशन और गैर एयर कंडीशन बसों के अलावा कलस्टर बसों में भी मान्य होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading