#DELHI : आप सरकार पर भाजपा से मिलीभगत का आ’रोप

#DELHI #INDIA : दिल्ली कांग्रेस ने हरियाणा के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को जेल से फर्लो मिलने के मामले में आप सरकार पर मिलीभगत का आरो’प लगाया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने में मदद करने के लिए ऐसा किया है।चोपड़ा ने कहा कि दोनों बस दिल्ली में एक-दूसरे से लड़ने का दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा कि बिना दिल्ली सरकार की अनुमति के फर्लो दी ही नहीं जा सकती। उन्होंने इससे संबंधित गजट अधिसूचना की कॉपी भी दिखाई। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने कहा कि आप, भाजपा-जेजेपी का गठबंधन है। ये सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अजय चौटाला को जमानत नहीं दी होती तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.