टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्ट्रैस फ्रैक्चर (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) के कारण टीम से बाहर हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। अब बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी वह टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं। लेकिन अब मंगलवार (29 अक्टूबर) को बुमराह ने अपनी वापसी के संकेत दिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से अपने जिम सेशन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा है- ‘कमिंग सून’ यानि जल्द वापसी।


