#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मंगलवार को भैया दूज के अवसर पर 91 वर्षीय दीदी पार्वती से मिलने धारचूला पहुंचे। राज्यपाल बनने के बाद धारचूला में उनका पहला दौरा था। स्वागत-सत्कार की तैयारी में राजनीतिक और प्रशासनिक अमला कई दिनों से जुटा था। पर जब कोश्यारी एक माह से बीमार पड़ी बहन से मिले तो उनकी हालत देखकर भावुक हो उठे। भैया दूज का यह पहला मौका था, जब धारचूला पहुंचे कोश्यारी को बड़ी बहन पार्वती आशीष देने के लिए बिस्तर से उठने की स्थिति में भी नहीं थी। इसके बाद भी उन्होंने अपने भाई को भरपूर दुलार दिया और उनके स्वस्थ जीवन की ईश्वर से कामना की।

कोश्यारी ने 21 मिनट तक बड़ी बहन पार्वती के साथ समय बिताया। स्थानीय निवासी देवी दत्त बताते हैं कि कोश्यारी अपनी बहन के बहुत करीब हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है कि वह बहन का हालचाल जानने यहां आते रहे हैं। पार्वती एक माह पूर्व घर पर ही गिरकर घायल हो गई थीं। गांव न छोड़ने की जिद और अधिक उम्र होने के कारण उनकी हालत पहले से ज्यादा बिगड़ गई है।



Like this:
Like Loading...