#PATNA : सबसे बेहतर स्कूल की बैंड टीम को मिलेगा 10 हजार रुपए का इनाम

#PATNA #BIHAR #INDIA : स्कूलों की बैंड टीम के लिए खुशखबरी है। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जिनकी प्रतिभा सबसे बेहतर होगी, उन्हें 10 हजार रुपए का इनाम भी मिलेगा। समग्र शिक्षा के तहत मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा वार्षिक इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें सरकारी के साथ निजी स्कूलों की बैंड टीम भी शामिल होंगी। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने इसकी जानकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों को दे दी है।

बैंड प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पांच नवंबर तक है। प्रतियोगिता जोनल से लेकर नेशनल स्तर तक किया जायेगा। इसमें छात्र और छात्राओं की अलग-अलग टीमें होंगी। देशभर में छह जोनल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। बिहार पूर्वोतर जोन में है। इनमें बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडवान निकोबार द्वीपसमूह हैं। जोनल स्तर पर जीतने के बाद टीम नेशनल स्तर पर शामिल होगी। – 20 नवंबर तक राज्य स्तर पर चयनित होगी टीम बैंड प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तर पर रजिस्ट्रेशन पांच नवंबर तक स्कूलों को करना है। वहीं 20 नवंबर को राज्य स्तर पर इसका आयोजन कर टीम चयनित करनी है।

जोनल स्तर पर पांच दिसंबर को आयोजन होगा। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजन होगा। – 2018 में तीन सरकारी स्कूल हुए थे चयनित 2018 की बैंड प्रतियोगिता में जोनल स्तर पर सरकारी स्कूल के तीन बैंड टीम शामिल हुये थे। तीनों टीम छात्राओं की थी। रांची में जोनल स्तर पर टीम को दूसरा स्थान मिला था। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा इसका आयोजन प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.