
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि खादी मॉल का प्रचार-प्रसार रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर किया जाए। मंत्री ने छठ घाटों पर भी खादी मॉल के प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। बैठक में उद्योग सचिव ने निर्देश दिया कि एक वित्तीय मॉडल तैयार किया जाए जिसमें साल में कितनी बिक्री होगी, कितना माल क्रय किया जाएगा और अन्य खर्च पर कितना व्यय होगा आदि का ब्योरा हो। खादी मॉल के रेस्टूरेंट में बिहारी व्यंजनों की बिक्री का निर्देश दिया गया। वहीं, एक अन्य बैठक में मंत्री श्री रजक ने उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक को दिल्ली स्थित अम्बापाली, बिहार इम्पोरियम में हैंडीक्रॉफ्ट का सामान बिक्री के लिए भेजने का निर्देश दिया। बैठक में मंत्री ने संस्थान के वार्षिक कैलेंडर की भी समीक्षा की।

