#PATNA #BIHAR #INDIA : बड़ी निजी कंपनियों को एनआईटी पटना का माहौल भाने लगा है। इस वर्ष यहां के छात्रों का बड़ी संख्या में अलग-अलग कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है। वह भी सत्र पूरा होने के छह माह पहले ही। 2016 बैच के बीटेक का कोर्स अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा होगा, लेकिन बीटेक में नाम लिखाए 428 छात्रों में से अबतक कुल 329 छात्रों का चयन अलग-अलग कंपनियों में औसत 6.97 लाख के पैकेज पर हुआ। इस वर्ष सर्वोच्च पैकेज 28.50 लाख का जबकि न्यूनतम पैकेज 3.60 लाख वार्षिक पर हुआ है। एनआईटी प्लेसमेंट सेल के प्रभारी सम्राट मुखर्जी ने बताया कि अगले एक-दो माह में और भी कई बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट कैंप एनआईटी कैंपस में लगाने जा रही है।


