#DELHI #INDIA : ऑनलाइन सामानों की शॉपिंग में आम इंसानों के साथ धोखे के कई मामले आपने देखे और सुने होंगे, लेकिन कभी किसी नेता या बड़े आदमी के ऐसे मामले शायद ही कभी सुने होंगे। इस बार ऐसे ही धोखे का शिकार खुद पश्चिम बंगाल के मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू हो गए हैं। भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने एक ई-कॉमर्स कंपनी ने मोबाइल की जगह पत्थर थमाया तो वह हैरान रह गए। सांसद ने भेजे गए डिब्बे को खोला तो उसमें मोबाइल फोन की जगह पत्थर के दो टुकड़े रखे मिले। इस वाकये की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

सांसद के मुताबिक, उनके बेटे ने सैमसंग कंपनी का फोन ऑर्डर किया था। लेकिन पार्सल खोलने के बाद डिब्बे से किसी रेडमी कंपनी का बॉक्स निकला जिसमें पत्थर के टुकड़े रखे गए थे। इसको लेकर सांसद ने गहरी नाराजगी जताने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने इस घटना पर चुटकी लेते हुए एक रोचक ट्वीट कर कहा, ”महसूस करिए सांसद जी, आप सब को चुनाव जितवाने के बाद बेचारी जनता को कैसा लगता है।”



Like this:
Like Loading...