#PATNA : निजी स्कूल द्वार छठ व्रतियों में छठ पूजा के सामग्रियों का किया गया वितरण

#PATNA #BIHAR #INDIA : कल शाम से ही स्थानीय गोला रोड के एक पेट्रोल पम्प राजधानी फ्यूल स्टेशन के बारे में एक स्थानीय न्यूज़ पोर्टल द्वारा मिश्रित इंधन दिये जाने की ख़बर चलायी जा रही थी। इस सम्बन्ध में पैट्रोल पमप के मैनेजर ने बताया कि यहाँ से रोज सैकड़ों गाड़ियों में ईंधन भरा जाता है इस तरह का यह पहला कम्प्लेन है। जैसा की इस वीडियो में दावा किया गया है कि यहाँ के मैनेजर मधुसूदन सिंह ने बीपीसीएल से पाये जा रहे ईंधन में मिलावटी ईंधन पाये जाने की कोई बात नहीं है इस आरोप का उक्त मैनेजर ने स्वयं खंडन किया व कहा कि यह आ’रोप सरासर ग़लत है।

इनके रिपोर्टर व कैमरामैन के समक्ष हुए साक्षात्कार का वीडियो भी हमें दिखाया गया। हजारों गाड़ीयाँ रोज यहाँ से ईंधन लेती हैं और उस दिन भी उस टैंक से लगभग पाँच हज़ार लीटर के सेल की पुष्टि हुई है। किसी और गाड़ी ने अबतक कोई कम्प्लेन नहीं किया है। जिस गाड़ी में मिश्रित ईंधन भरे जाने की बात की जा रही है उससे निकाले गये सैम्पल, अपने पम्प के दूसरे फ्रेश सैम्पल व एक दूसरी समकक्ष एजेंसी के सैम्पल को जब अधिकृत जाँच के लिये जाँच एजेंसी की प्रयोगशाला (लैब ) भिजवाया गया तो प्राप्त रिपोर्ट में उन सैम्पलों में कोई मिश्रण नहीं पाये जाने की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.