#PATNA #BIHAR #INDIA : चार दिवसीय छठ महापर्व की आज से शुरूआत हो गई है। गंगा किनारे छठ घाटों को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है।एक बार फिर से सीएम नीतीश स्टीमर से छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके पहले 25 अक्टूबर को भी सीएम नीतीश ने नासरीगंज से लेकर गायघाट तक के छठ घाटों का निरीक्षण किया था।सीएम के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा समेत बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद थे।


