#DELHI : बांग्लादेश के कई खिलाड़ी मास्क पहनकर प्रैक्टिस करते आये नज़र

#DELHI #INDIA : राजधानी दिल्ली पर आज सुबह भी जहरीली धुंध की चादर छायी रही तथा इसकी वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन बदतर रही। दिल्ली में भारत बांग्लादेश के बीच 3 नवंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होनी है। बांग्लादेश की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। इसी बीच बांग्लादेश के कई बल्लेबाज अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आए। गौर करने वाली बात यह है कि बांग्लादेश के ओपनर लिटन दास मुंह पर मास्क लगाकर ट्रेनिंग करते दिखे। उनके साथ मुश्फिकुर रहीम और मुस्ताफिजुर रहमान भी थे लेकिन उनके चेहरे पर मास्क नहीं था। बता दें कि दिल्ली में वायु की गुणवत्ता दिन ब दिन खराब होती जा रही है।


इसको लेकर चर्चाएं भी थीं कि मैच को दिल्ली की बजाय कहीं और शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इन तमाम संभावनाओं को दरकिनार कर दिया। उन्होंने आज कहा कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली में ही होगा। दिल्ली के प्रदूषण पर पूर्व सलामी बल्लेबाज और सांसद गौतम गंभीर ने भी चिंता जताते हुए कहा कि दिल्ली में तब तक कोई मैच नहीं होना चाहिए जब तक एयर क्वालिटी सही ना हो जाए। उन्होंने आगे कहा कि मैच या कोई इवेंट से बढ़कर दिल्ली के लोग हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.