#PATNA : लौह पुरुष को भाजपा के पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि है – उपमुख्यमंत्री

#PATNA #BIHAR #INDIA : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि आजादी के बाद देसी रियासतों के भारत में विलय का जो काम एक भूभाग में केवल अनुच्छेद 370 की वजह से अधूरा पड़ा था, वह 70 साल बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूरा हो गया।

ट्वीट कर इस विशेष अवसर पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को बिहार की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा है कि यह अवसर लौह पुरुष को भाजपा के पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और गृहमंत्री अमित शाह के प्रशासनिक कौशल से ही सम्भव हो सका। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से पूछा है कि नेहरू और उनकी दादी ने सरदार जैसे निष्ठावान कांग्रेसी को भारतरत्न क्यों नहीं दिया? प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दल से ऊपर देश को रखने की नीति अपनायी और सरदार पटेल को वह सम्मान दिलाया, जिससे उन्हें वंचित रखने का अपराध कांग्रेस करती रही।

कहा कि सरदार पटेल की 144 वीं जयंती पर देश को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो नए केंद्रशासित प्रदेश मिले। इसी के साथ इस हिमालयी भूभाग के विकास में बाधक 153 पुराने कानून खत्म हो जाएंगे। घाटी को अलगाववाद से मुक्ति मिलेगी। कांग्रेस और राजद के लोग बतायें कि क्या वे कश्मीरियों को रिजर्वेशन से वंचित रखने के लिए अनुच्छेद-370 हटाने का विरोध कर रहे थे?


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading