#PATNA : सड़को पर पसरा सन्नाटा, आँखों में नमी लेकर देख रहे ग्राहक की राह

#PATNA #BIHAR #INDIA : भारत त्योहारों का देश है, यह एकमात्र ऐसा देश है जहां अलग-अलग जाति, धर्म के लोग अलग-अलग त्यौहार एक साथ मनाते हैं। इनदिनों छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। यह महापर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कई क्षेत्रों में मनाया जाता है। सभी इस महापर्व को अपने-अपने परिवार के साथ मनाना चाहते है इसलिए सभी पर्व के अवसर पर छुट्टियों में अपने घर एवं गाँव जाना पसंद करते है।

पटना के बोरिंग रोड इलाके को विद्यार्थियों का गढ़ कहा जाता है। राज्य के सभी जिलों से छात्र एवं छात्राएं यहां होस्टल में रहकर पढ़ाई करने आते है। छठ के मौके पर होस्टल एवं रूम लेकर रह रहे छात्र- छात्राएं अपने परिवार के साथ पर्व व्यतीत करने के लिए घर चले जातें है और जिनका गृहनगर पटना ही है वह यहां रहकर पर्व मनाते है।

एक बार फिर छठ महापर्व पर बोरिंग रोड में सन्नाटा पसरा हुआ है। जहाँ हर तरफ चहल-पहल होती थी वहाँ आज बिल्कुल सन्नाटा है। लगता है जैसे यहां कभी कोई रहा ही नही करता था। मुश्किल की घड़ी उन व्यापारियों के लिए है जो पटना के निवासी है। जहाँ दिनभर में हज़ारों की बिक्री होती थी वहाँ आज सौ रुपए भी कमाना मुश्किल नज़र आ रहा है। सुबह से शाम हो जाती है ताज़ी सब्ज़ियां बासी हो जातीं है लेकिन ग्राहकों के नाम पर गिन-चुन कर कुछ लोग ही नज़र आते है। जिनका घर उनकी दुकानों से चलता है उनका छठ पूजा करना भी मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.