#PATNA : क्या आज ही है महापर्व? दिख तो नही रहा!

#PATNA #BIHAR #INDIA : राजधानी पटना के तमाम सुरक्षित गंगा घाटों पर अर्घ्य की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है। घाटों और संपर्क पथों पर रोशनी की पुख्ता व्यवस्था कर ली गयी है। जहां घाटों से गंगा दूर चली गयी हैं वहां श्रद्धालुओं के जाने के लिए रास्ते बना दिये गए हैं। घाटों के साथ ही उस ओर जाने वाली तमाम सड़कों पर भी साफ-सफाई के साथ रोशनी की दिलकश सजावट की गयी है। वहीं शांति-व्यवस्था बनाए रखने और व्रतियों और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लेकिन यह सारी तैयारियां किसके लिए? जब राजधानी के आधे इलाके खाली हो गए है। जिस रोड पर गाड़ियों का तांता लगा रहता था वहां अब पशुओं के अलावा सिर्फ गिने-चुने लोग ही नज़र आ रहे है। आखिर राजधानी में इतनी कम उत्सुक्ता क्यों? क्यों पसरा है सन्नाटा? क्यों शहर में गाँव जैसी रौनक नही?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.