MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : शनिवार 3 नवम्बर को जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर सरैया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरैया व पारु इलाके में घटित दर्जनों लू’ट मामलों में आ’रोपित दो शातिर अपरा’धकर्मियों को ह’थियार और कार’तूस के साथ धर द’बोचा है.

पुलिस के समक्ष दिए स्वीकारोक्ति बयान में इन्होंने कई आपराधि’क कां’डो में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया की विधायक के सम्बन्धी के ड्राइवर से साइड लेने के क्रम में इन्होंने गो’लीबारी भी की थी.

इस सम्बन्ध में प्रेस वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की दर्जनों आ’पराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अ’पराधकर्मी किसी लू’ट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से मलंग स्थान चौक पर इकठ्ठा हुए हैं.

सूचना के आलोक में पुलिस अनुमंडलाधिकारी सरैया राजेश कुमार के नेतृत्व में सरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, अपर थानाध्यक्ष पुअनि दिनेश प्रसाद सिंह, प्रशिक्षु अनि अजित मिश्रा, सरैया के चौकीदार नवल राय और लालबाबू राय समेत पुलिस बल के साथ चिन्हित स्थल पर छापेमारी की. पुलिस को देख दो सं’दिग्ध भागने लगे जिसे पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस गिर’फ्त में आये दोनों अप’राधियों के पास तलाशी के दौरान दो लोडेड पि’स्टल और 3 कार’तूस बरा’मद किया गया.

गिर’फ्तार अपरा’धकर्मियों की पहचान बसंतपुरपट्टी निवासी विजेंद्र सहनी उर्फ़ बिरजू सहनी और सरैया थानांतर्गत साकिन रेवा निवासी सतीश कुमार उर्फ़ वीरप्पन सिंह के रूप में की गई है.

एसएसपी मनोज कुमार ने बताया की सरैया बाजार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बिरजू सहनी ने खुलेआम फा’यरिंग भी की थी, वहीं सरैया में ही एक विधायक के सम्बन्धी के ड्राइवर से साइड लेने के क्रम में गो’लीबारी करने का नामजद आरो’पित भी है.

उन्होंने बताया कि गि’रफ्तार अपरा’धकर्मियों से पूछताछ और जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस टीम इनके अन्य सहयोगियों की तलाश हेतु छा’पेमारी में जुटी है.




