जूनियर बच्चन को काम न मिलने की वजह से ट्रोल होना पड़ा । एक यूजर ने उन्हें बेरोजगार कह दिया। इसके बाद अभिषेक ने ट्रोलर को मुंह तो’ड़ जवाब दिया है ।
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर एक बेहद संजीदा पोस्ट किया था । इसमें लिखा था- ‘जिंदगी में एक उद्देश्य रखिए एक लक्ष्य रखिए । अगर आपको कुछ असंभव पाना है तो दुनिया के सामने साबित कर दो कि कुछ भी असंभव नहीं है’ ।

अभिषेक बच्चन का ये पोस्ट कुछ को पसंद आया तो कुछ ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
एक ट्रोलर ने अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘उस शख्स को आप क्या कहोगे जो मंडे को भी खुश होता है? बोरोजगार !’

फिर इस शख्स को जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा- ‘नहीं, मैं सहमत नहीं हूं । वो जो काम कर रहे हैं उससे प्यार करते हैं ।’ अभिषेक के इस जवाब को यूजर्स ने बहुत पसंद किया ।
एक यूजर ने लिखा ‘वाह, आपने क्या जवाब दिया। आपकी सोच वाकई पॉजिटिव है’।