#MAHARASHTRA : पार्टी मुख्यमंत्री पद से पीछे नहीं हटेगी – उद्धव ठाकरे

#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ जारी सियासी गतिरोध के बीच शिवसेना ने पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ बैठक की। विधायकों की बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर से साफ कर दिया कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री पद से पीछे नहीं हटेगी। गुरुवार को शिवसेना विधायकों की बैठक में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को स्पष्ट संदेश दिया कि शिवसेना मुख्यमंत्री पद की मांग से पीछे नहीं हटेगी।

उद्धव ठाकरे ने मातोश्री से तीन किलोमीटर की दूरी पर बांद्रा होटल में विधायकों के साथ बैठक की और शिवसेना का स्टैंड स्पष्ट कर दिया। शिवसेना की यह बैठक उस अटकलों के बाद आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि बीजेपी उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के विधायकों को अपना संदेश उस वक्त दिया, जिस वक्त बीजेपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने जा रही थी। बता दें कि बीजेपी ने दोपहर में राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य के हालातों से अवगत कराया। साथ ही यह भी कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने शिवसेना और बीजेपी गठबंधन को जनादेश दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.