दबंग 3 में दर्शकों को नहीं सुनने मिलेगी इस गायक की आवाज

बॉलीवुड के द’बंग खान यानि सलमान की फिल्म द’बंग सिनेमा जगत की मशहूर फ्रेंचाइजी में से एक है। इस साल क्रिसमस के मौके पर दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पिछली दोनों फिल्मों में सलमान के पुलिस अफसर के अनोखे किरदार के साथ ही रोमांटिक गाने भी खूब पसंद किए गए।

फिल्म दबंग के गानों को लोगों के दिलों में उतारने का श्रेय पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को भी जाता है, जिन्होंने दबंग 1 में तेरे मस्त-मस्त दो नैन और दबंग 2 में तोरे नैना दगाबाज रे गाना गाया था। हालांकि दबंग 3 में दर्शकों को राहत फतेह अली खान की आवाज सुनने को नहीं मिलेगी।

add34705114622545758763.jpg

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘सलमान खान ने दबंग 3 के लिए राहत फतेह अली खान से तोसे नैना लड़े गाना रिकॉर्ड करवाया था। यह रोमांटिक गाना म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद को भी पसंद आया था। हालांकि पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया।

क्योंकि राहत साहब भी पाकिस्तान से हैं इसलिए सलमान और पूरी टीम ने यह फैसला लिया कि वही गाना किसी और गायक की आवाज में रिकॉर्ड किया जाए।’

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.