जमीन विवाद/ सरार्फा व्यवसायी को तीन गोली मारी, हालत गंभीर

भागलपुर. न्यू बाईपास में गुरुवार सुबह सरार्फा व्यवसायी विजय साह को बदमाशों ने गोली मार दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है। विजय साह बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज के रहने वाले हैं। परबत्ती मोहल्ले में उसकी सोने-चांदी की दुकान है। अपराधियों ने विजय के सीने और सिर में करीब से गोली मारी है। अत्यधिक खून निकलने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अपराधी के रिश्तेदार से था जमीन विवाद : सुबह विजय बाईपास के एक चाय दुकान में बैठे थे तभी अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

विजय का बबरगंज थाने के निजी ड्राइवर पूनम यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पूनम यादव अपराधी मन्ना यादव का रिश्तेदार बताया जाता है। वारदात में उक्त अपराधी पर पुलिस शक जाहिर कर रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.