कैमूर. जिले में संदिग्ध हालत में एक महिला और दो बेटियों की मौत हो गई। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के सिसवार गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।
बेटा नहीं होने के चलते होता था विवाद : महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा- बेटा नहीं होने के चलते ससुराल वालों ने तीनों को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।