गांव में बकरी चराने गई एक सात साल की बच्‍ची से चार हैवानों ने किया दुष्कर्म

गोरखपुर। देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई एक सात साल की बच्‍ची पर चार हैवानों की नजर पड़ गई। चारों ने हैवानों बालिका के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपत बालिका को खेत में छोड़कर चारो फरार हो गए। काफी देर बाद होश में बालिका के आने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची तो परिवार के सदस्य अवाक रह गए। बालिका की मां की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बालिका का उपचार कराने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस ने भेज दिया है।

सभी आरोपित नाबालिग

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर स्थित एक गांव की सात वर्षीया बच्‍ची सुबह बकरी चराने के लिए गांव के बाहर गई थी। इसी बीच पहले से बैठे चार किशोरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्‍ची के खून से लथपत होने के बाद आरोपित उसे मौके पर ही छोड़ फरार हो गए। बच्‍ची जब खून से लथपत घर पहुंची तो परिजनों के पैर तले जमीन ही खिसक गई। परिजन उसे सबसे पहले अस्पताल ले गए और फिर प़ुलिस को सूचना दी। उपचार होने के बाद बालिका ने चारों आरोपितों का नाम बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की उम्र 12 वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बीच है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.