अयोध्या फैसले पर जावेद अख्तर ने दी सलाह, जानें क्या कहा

अयोध्या विवाद मामले पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया।  पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने रामलला के हक में निर्णय सुनाया। इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ अलग से जमीन देने की बात कही। 

add34705114622545758763.jpg

इसे लेकर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने इस पर हॉस्पिटल बनाने की सलाह दी है। जावेद अख्तर ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए इस जमीन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- ‘बहुत अच्छा होगा अगर इस 5 एकड़ जमीन पर चेरिटेबल हॉस्पिटल बनाने का फैसला किया जाएगा। इसे सभी समुदाय के लोगों का समर्थन भी मिलेगा।’

add2

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए सलीम खान ने कहा था कि अयोध्या में मुस्लिमों को दी जाने वाली पांच एकड़ भूमि पर स्कूल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि मोहब्बत जाहिर करिए और माफ करिये, अब इस मुद्दे को फिर से मत कुरेदिये, यहां से आगे बढ़िए। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.