रविवार देर रात हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को सांस लेने की समस्या के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीटीआई के मुताबिक लता मंगेशकर फिलहाल आईसीयू में हैं, जहां उनकी हालत अभी भी स्थिर नहीं बताई जा रही है।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को देर रात 2 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
