#PATNA #BIHAR #INDIA : आज पटना के ज्ञान भवन में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का जन्मदिन शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ,सहित शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा,शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन सहित एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज अब्दुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर हम सभी संकल्प ले कि शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करे शिक्षा बढेगा तभी प्रदेश एवम देश बढेगा।


