#HARYANA : सरकार गठन के 17 दिन बाद कल पहला कैबिनेट विस्तार

#HARYANA #INDIA : हरियाणा में सरकार गठन के 17 दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार होने वाला है। सूत्र बता रहे हैं कि दिन में 11 बजे नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे, जिसके बाद 27 अक्टूबर को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बनाई थी। अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भरोसे ही राज्य की सरकार चल रही थी। पूरी तरह कैबिनेट का गठन न होने के कारण अपेक्षित गति से सरकार नहीं चल पा रही थी।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading