लता मंगेशकर के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- ‘उम्मीद है हंसमुख स्वभाव के साथ जल्द वापस आ जाएंगी’

90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

add34705114622545758763.jpg

उनकी तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है- ‘मैं आपकी सेहत के बारे में जानने के लिए चिंतित हूं। मुझे उम्मीद है कि कोई गंभीर स्थिति नहीं है और आप जल्द ही स्वस्थ होकर अपने हंसमुख स्वभाव के साथ वापस आ जाएंगी।’

add2

इससे पहले लता मंगेशकर  के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- ‘लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.