#BIHAR : सहरसा सहित समस्तीपुर मंडल के दस स्टेशनों पर बनेगा डिजिटल म्यूजियम

#BIHAR #INDIA : सहरसा सहित समस्तीपुर मंडल के दस स्टेशनों पर डिजिटल म्यूजियम बनेगा। म्यूजियम के जरिए रेलवे की विरासत और वर्तमान की जानकारियों से यात्री सचित्र रूबरू हो पाएंगे। म्यूजियम में रखी जाने वाली सिग्नल, टेलीकॉम सहित रेल से जुड़े अन्य विभागों की दुर्लभ सामानों व उपकरणों को देखेंगे। सहरसा सहित अन्य स्टेशनों पर वहां से संबंधित रेलवे से जुड़ी तमाम जानकारियां जान सकेंगे। रेलवे की शुरुआत और अब तक की सफर में कब कब क्या बदलाव हुआ उसकी जानकारी से नई पीढ़ी रूबरू हो सकेंगे। सूत्रों की माने तो रेलवे की पहली ट्रेन कब चली, इंजन व बोगियों का आकार कैसा था इसके बारे में भी पता चलेगा। डिजिटल जानकारी के साथ शीशे में संजोए रेलवे के इतिहास और वर्तमान दिखेंगे। ट्रेन के इंतजार में बोर हो रहे यात्रियों का समय आराम से बीतेगा।

सहरसा के अलावा समस्तीपुर, दरभंगा, मधबुनी, जयनगर, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सगौली और नरकटियागंज स्टेशन पर डिजिटल म्यूजियम बनेगा। सहरसा स्टेशन पर डिजिटल म्यूजियम निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को टेलीकॉम इंस्पेक्टर अमित कुमार सुमन ने कर्मियों को साथ लेकर प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच में कैरेज एंड वैगन विभाग के ऑफिस के बगल में म्यूजियम के लिए चिन्हित हो रही जमीन की मापी करवाई। म्यूजियम के लिए एक हजार स्क्वायर फीट जमीन का मापी करते मार्किंग किया गया।

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading