Facebook Pay हुआ लॉन्च

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने पेमेंट सिस्टम फेसबुक पे को अमेरिका में लॉन्च किया है। इसके जरिए व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। वहीं, फेसबुक जल्द ही इस सिस्टम का विस्तार करेगी।

add34705114622545758763.jpg

फेसबुक का कहना है कि फेसबुक पे को जल्द ही को फंडरेजिंग, गेम खरीदारी, टिकटों, पर्सन-टू-पर्सन पेमेंट और व्यापारियों के लिए खरीदारी के लिए शुरू किया जाएगा। वहीं, कंपनी के मुख्य अधिकारी देबोराह लियू ने भी कहा है कि हम अपनी इस भुगतान सेवा को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाएंगे। इसके अलावा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के यूजर्स को पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी।

add2

फेसबुक पे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद सेटिंग में जाएं और फेसबुक पे के विकल्प पर जाकर पेमेंट को जोड़ दें। इतना करने के बाद यूजर्स इस सेवा को इस्तेमाल कर सकेंगे। इतना ही नहीं फेसबुक यूजर्स जल्द ही पेमेंट सिस्टम को किसी भी एप के साथ जोड़ सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.