लॉन्च हुआ Vivo S5

वीवो ने तमाम लीक्स के सामने आने के बाद आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Vivo S5 को चीन में लॉन्च कर दिया है। वीवो एस5, पुराने फोन वीवो एस1 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन की लॉन्चिंग बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में हुई। Vivo S5 में शानदार डिजाइन के साथ पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी।

add34705114622545758763.jpg

इसमें 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Vivo S5 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,698 युआन यानी करीब 27,650 रुपये है। वहीं इस फोन के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 2,998 चीनी युआन यानी करीब 30,720 रुपये है। इस फोन के भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई खबर नहीं है।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.