#CBSE : परीक्षार्थियों को एलओसी में सुधार करने का आखिरी मौका, जानें..

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षार्थियों को एलओसी में सुधार का मौका दिया है। सुधार के लिए बोर्ड ने लिंक खोल दिया है। स्कूल प्रशासन यूजर आईडी व पासवर्ड से लिंक खोलेंगे। इसके बाद त्रुटि सुधार कर सकेंगे। बोर्ड की मानें तो 10वीं और 12वी के परीक्षार्थियों के लिए लिंक 18 नवंबर तक खुला रहेगा।

वहीं 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में 21 नवंबर तक सुधार किया जा सकेगा। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने स्पष्ट कर दिया है कि 2021 में बोर्ड परीक्षा देने वाले अभी 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन में सुधार कर लें, क्योंकि बाद में सुधार का मौका बोर्ड नहीं देगा। जो स्कूल अभी सुधार नहीं करेगा। किसी छात्र के रजिस्ट्रेशन में कोई त्रुटि रह जायेगी तो इसकी पूरी जिम्मेवारी स्कूल की होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.