#HARYANA : अनिल विज हैं कैबिनेट के सबसे ‘गरीब’ मंत्री, जानें..

#HARYANA #INDIA : हरियाणा सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में सोमवार को मंत्रियों का आवास भत्ता दोगुना करने का निर्णय लिया। मंत्रियों को अब एचआरए के रूप में एक लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। मंत्रियों का भत्ता बढ़ाने जाने की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की। अगर एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) पर विधायकों के उपलब्ध संपत्ति ब्योरे पर नजर डालें तो हरियाणा के मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री जेपी दलाल सबसे अमीर हैं। वहीं गृह मंत्री अनिल विज के पास सबसे कम संपत्ति है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरियाणा मंत्री भत्ता नियमावली, 1972 में संशोधन करने और मंत्रियों का आवास भत्ता 50,000 रुपये से बढ़ाकर 80,000 रुपये करने और बिजली एवं पानी के शुल्क के और 20,000 रुपये अतिरिक्त निर्धारित करने का फैसला किया। एडीआर के आंकड़ों के मुताबिक, विधानसभा के कुल 90 विधायकों में से 93 फीसदी यानी 84 विधायक करोड़पति हैं। भाजपा के 40 में से 37 विधायक करोड़पति हैं। जननायक जनता पार्टी के सभी 10 विधायक करोड़पति हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.