सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट, जानें आज का रेट..

आज बुधवार को सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखी गई। विदेशों में पीली धातु में रही तेजी के बीच दिल्ली सरार्फा बाजार में ज्वैलर्स के पास डिमांड कम रहने के कारण सोने का भाव 150 रुपये टूटकर 39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी का भाव 20 रुपये फिसलकर 46,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच करीब एक साल से जारी व्यापार युद्ध में तनाव बढ़ने से सोने में तेजी देखी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि यदि चीन के साथ इस मुद्दे पर समझौता नहीं होता है तो चीनी से आयातित और सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाया जा सकता है। इससे सोना हाजिर आज 1.60 डॉलर चढ़कर 1,475.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। मंगलवार को भी इसमें करीब आधा फीसदी की तेजी रही थी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,475.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर फिसलकर 17.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

आज ये रहा सोने और चांदी का भाव

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 39,470 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….39,300 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..46,250 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..44,721 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई ……… 910 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई…….. 920 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम………… 30,300 रुपये

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.