सैमसंग पूरी दुनिया में अपने डिवाइसेज के लिए जानी जाती है। हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी जल्द ही गैलेक्सी एस10 लाइट को दिसंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।
इससे पहले एस10 लाइट से जुड़ी कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी, जिनमें कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था।

यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन से एस10 लाइट के मॉडल नंबर SM-G770F की जानकारी मिली है। इससे पहले इस फोन को ब्राजील के एनाटेल पर भी स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन में इस डिवाइस के तीन स्क्रीनशॉट्स दिखाई दे रहे हैं। इससे पता चला है कि यूजर्स को एस10 लाइट में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एस10 लाइट एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और आठ जीबी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा।
